महात्मा ज्योतिबाफुले ने वंचित,शोषित व महिला सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन अर्पित किया:जगजीवन सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में महात्मा ज्योतिबाफुले की जयन्ती डीबीए सभागार में मनायी गयी। इस दौरान जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले मानव मात्र की समानता के समर्थक थे। वह जाति, पंथ, संप्रदाय, लिंग, भाषा, क्षेत्र आदि के नाम पर होने वाले भेदभाव के प्रबल विरोधी थे। बालिका शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने वंचित, शोषित व महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अपना संपूर्ण जीवन अर्पित किया।

वही पूर्व अध्यक्ष श्यामविहारी यादव एड ने कहा कि ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक, लेखक, क्रांतिकारी, दार्शनिक और सामाजिक कार्यकर्ता थे। दलितों, शोषितों, वंचितों, महिलाओं के जीवन में सार्थक परिवर्तन लाने के लिए उनके महती प्रयास युगांतर स्मरणीय रहेंगे।

उन्होंने अपने पूरे जीवन में छुआछूत, स्त्री शिक्षा, विधवा विवाह जैसी समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने के लिए संघर्ष किया। जिसकी वजह से वह आज भी युवा पीढ़ी के लिए वें प्रेरणा स्रोत हैं और युगांतर रहेंगे।

इस अवसर पर हीरालाल पटेल एड, चौधरी यशवंत सिंह, राजेश कुमार मौर्य, राजेश कुमार यादव, शांति वर्मा, अभिषेक सिंह, आकृति निर्भया, दशरथ यादव, सरस्वती देवी, नवीन कुमार पाण्डेय, रवि शंकर, मोहम्मद अमीन आदि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?