उद्योग व्यापार संगठन के होली मिलन में थिरके व्यवसायी, उड़ाया अबीर गुलाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले रविवार की शाम सोनभद्र नगर स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र राय को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं माल्यार्पण कर संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने स्वागत किया।

इस अवसर पर नगर के व्यापारियों में अलग ही उत्साह देखने को मिला लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी एवं गले मिलकर एक दूसरे का अभिवादन किया फागुन के गीत जैसे होली आई रे कन्हाई एवं होली के दिन दिल खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं जैसे गीतों पर लोग थिरकते नजर आए। 

जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारीयो को साधुवाद देते हुए कहा कि भारत के अर्थव्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ है व्यापारी जिस तरह स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियों को आर्थिक मदद कर व्यापारियों ने देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद कराया आज भी व्यापारी इस कर्तव्य निष्ठा से काम कर समय पर टैक्स देकर अपने देश को आर्थिक दौर पर और मजबूत करने की दिशा में अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारा प्रेम सौहार्द का त्यौहार है होली के रंग उत्साह एवं उमंग के प्रतीक हैं। बसंती उल्लास की रसधार में भीगने एवं भिगोने का नाम फगुआ है इस समय प्रकृति अपने साथ नए अनुदानों के रंग एवं नए आशीशों की महक लेकर आता है इसके आगमन से प्रकृति भी पुलकित होती है।

वही कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन और आभार जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शरद जायसवाल, प्रशांत जैन, कौशल शर्मा ,दीप सिंह पटेल, राजकुमार जायसवाल, अमित अग्रवाल, प्रितपाल सिंह ,सूर्य जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, राजेश जायसवाल, अभिषेक साहू, रवि कुमार जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, गुरप्रीत सिंह सोखी, कृष्णा सोनी ,विनोद जायसवाल, अभिषेक केसरी, पंकज कनोडिया, प्रमोद कुमार गुप्ता ,धर्मेंद्र प्रजापति, दिनेश कुमार सिंह, अमित वर्मा, जसकीरत सिंह ,सिद्धार्थ सांवरिया, जसराज सिंह ,शुभम चौरसिया, प्रणव चौबे, अर्पण बांका ,प्रदीप जायसवाल, अभिषेक सोनी, मुकेश सोनी, कुशाग्र शर्मा ,यशपाल सिंह, धर्मराज सिंह ,अजय जैन, प्रमोद राय ,प्रतीक केसरी ,शिवम केसरी, अमित जायसवाल, विनोद जालान, राजेश मिश्रा, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?