कार्य अधूरा भुकतान पूरा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

O – एक माह भी नही चला सोलर पंप

O – घोटाला पर घोटाला फिर भी नही हो रही कार्यवाही

कोन/सोनभद्र-सूबे की मुखिया द्वारा आये दिन कहे जा रहे कि की जनहित के कार्यो में अगर गड़बड़ी हुई तो खैर नही लेकिन जनपद के ग्राम पंचायतों में बिना कार्य कराए भुकतान हो रहा है जब खबर की सुर्खिया बन रही है तो आनन फानन में पुराना सोलर पंप खड़ा किया जा रहा है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही की गई जिससे साफ जाहिर होता है कि इस सरकार की फरमान का कोई असर जनपद में नही है।

जब अन्य गांव में नवम्बर में लगे सोलर पंप की पड़ताल की गई तो हकीकत कुछ और सामने आया बता दे कि उक्त सचिव द्वारा अपने कुछ और ग्राम पंचायत में सोलर पंप की स्थापना की गई है लेकिन उसमे में किसी सोलर पंप की चबूतरा नही बनाया गया है और भुकतान उक्त फर्म को पूरा कर दिया गया है जब इस कि पड़ताल ग्राम पंचायत मिश्री,मितिहिनिया, ग्राम पंचायत खरौंधी के बोदर प्राथमिक विद्यालय में गया तो वहां सोलर पंप तो लगे है लेकिन उक्त स्कूल में तैनात रसोइया लीला देवी,सुषमा देवी ने बताया कि एक माह भी सोलर पंप पानी नही दिया और खराब हो गया यही नही यहां पर भी सोलर पम्प का चबुरता नही बना है जबकि उक्त कार्य के लिए 15340 रुपये का भुकतान 5 नवम्बर को ही हो चुका है अगर ऐसे देखा जाय तो सचिव अविनाश कुमार द्वारा कई गांव में दर्जनों सोलर पंप की स्थापना पिछले पांच माह के अंदर कराया गया है जिससे अगर निष्पक्ष जांच कराई जाय तो लाखों रुपये सोलर चबुरता के नाम पर सरकारी धन का घोटाला किया गया है और तो और कितने जगहों पर पुराने सोलर पंप भी लगा दिया गया है जिसका प्रमाण बोदर के प्राथमिक विद्यालय की सोलर पंप है वही इस सम्बंध में जब सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुनील पाल से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने तहसील की बैठक में उपस्थित हु कह कर फोन काट दिया जिससे साफ जाहिर होता है कि इस घोटाले की जांच अगर गहनता से की जाय तो बहुत बड़ा रैकेट सामने आएगा

    IMG 20260928 WA0019
    IMG 20260928 WA0020

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1544
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?