गौरव पाण्डेय
सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में थाना पन्नूगंज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्र के नेतृत्व में थाना पन्नूगंज में एक गंभीर अपराध का मामला पंजीकृत किया गया।
घटना का विवरण
थाना पन्नूगंज में वादी मुकदमा की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या- 044/2025, धारा- 115(2), 352, 351(3), 82(1), 108 बीएनएस के तहत अभियुक्त मोतीलाल यादव पुत्र बच्चा यादव, निवासी भरसही थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पीड़िता श्रीमती समलावती (35 वर्ष) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि होली पर्व के अवसर पर उसके पति मोतीलाल यादव घर आए और बाजार जाने से पहले कुछ आवश्यक सामान के बारे में पूछा। पानी मांगने पर पीड़िता ने पानी लाकर दिया, इसी दौरान अभियुक्त की दूसरी पत्नी सीमा ने जान से मारने का प्रयास किया।
पीड़िता ने बताया कि हमले के दौरान वह छत से गिरने वाली थी, लेकिन छत में लगे छण को पकड़कर झूल गई। तभी अभियुक्त ने उसके हाथों पर पैरों से बार-बार प्रहार किया, जिससे वह गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। होश में आने पर उसने खुद को अस्पताल में पाया।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए तेजतर्रार थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय के निर्देशन में अभियुक्त मोतीलाल यादव (36 वर्ष) को तलब किया गया। अभियुक्त के थाना में उपस्थित होने पर उसे हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तारी करने वाले उपनिरीक्षक फूल बदन यादव और कांस्टेबल रामजीत बिंद ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत प्रयास जारी रहेंगे।







