समाज मे पढ़ाई से ही सम्मान पाया जा सकता है इसलिए छात्राये अधिक परिश्रम करें:डॉ अजीता विक्रम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

छात्रों में होनहारो को छात्रवृत्ति देकर किया सम्मानित

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के विन्ध्य कन्या पीजी कालेज में आज एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमे मुख्य अतिथि डा० अजीता विक्रम सिंह (एसोसियेट डायरेक्टर इन साइन लाइफ साइन्सेज इन बोस्टर्न, अमेरिका मौजूद रही। कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि व प्राचार्या डॉ० अंजली विक्रम सिंह द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया।

मुख्य अतिथि ने अपने पिता स्व० देवेन्द्र विक्रम सिंह की स्मृति में गत वर्ष उत्कृष्ट छात्राओं को 20000.00 रुपये छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा की थी। उसी क्रम में वर्तमान सत्र 2025 में बीएससी तृतीय सेमेस्टर में अध्ययनरत दीपा यादव पुत्री भोला यादव व श्रीजल अग्रहरी पुत्री गणेश अग्रहरी को दस हजार- दस हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान किया।

इस दौरान उन्होने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिता ने हमको एक बालक की तरह पढ़ा लिखा कर आज इस योग्य बनाया की हम किसी छात्र की मदद कर सके। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमने छात्रवृत्ति की घोषणा की तथा छात्राओं को बाहर पढाने के अलावा हमसे जितना हो सकता है मै छात्राओं की अधिक से अधिक मदद करने को हमेशा तैयार रहूंगी।

मुख्य अतिथि ने कहा कि अपना लक्ष्य बनाकर अपनी तैयारी करे इन्टरनेट के माध्यम से आप लेक्चर सुन या देख सकती है और समाज में पढ़ लिख कर स्वयं का सम्मान प्राप्त कर सकती है। क्योकि परिश्रम के अलावा कोई रास्ता नही है इसलिए छात्राओं को अधिक से अधिक परिश्रम करना चाहिए। वही प्राचार्या द्वारा आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया व छात्राओं को अपना आशिर्वचन प्रदान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य ट्रस्टी डॉ० अजय कुमार सिंह, डॉ० अनुग्रह नारायण सिंह, डॉ० अरुणेन्द्र संदल, विनीता केशरी, व सभी शिक्षणेत्तरकर्मी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?