भाजपा बूथ अध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों व पार्टी कार्यकर्ताओं में पसरा मातम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

घोरावल (सोनभद्र) । जनपद अंतर्गत घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भरकना गांव में रविवार को एक दुखद सड़क दुर्घटना में भाजपा बूथ अध्यक्ष दिनेश शर्मा (50) की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

शिवद्वार दर्शन को निकले थे दिनेश शर्मा
लीलवाही गांव निवासी दिनेश शर्मा पुत्र गंगाराम शर्मा रविवार सुबह बाइक से शिवद्वार दर्शन और पेट्रोल लेने के लिए निकले थे। रास्ते में भरकना गांव के पास स्थित पुलिया के समीप अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। कुत्ते से टकराने के कारण दिनेश शर्मा बाइक समेत सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर ही तोड़ा दम
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घोरावल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने दिनेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में मचा कोहराम
दिनेश शर्मा की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। उनके तीन बेटे हैं, जो इस हादसे के बाद गहरे सदमे में हैं। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता श्रवण सिंह, सुनील चौबे, अरुण कुमार पांडेय समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
शिवद्वार चौकी प्रभारी राम ज्ञान यादव ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक
भाजपा बूथ अध्यक्ष दिनेश शर्मा के असामयिक निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। पार्टी नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?