सम्भव दिवस पर आयी पेयजल समस्या की शिकायत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

वार्डों में पानी की समस्या अवगत कराऐ सभासद :रूबी प्रसाद

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद व नौ नगर पंचायतों में शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन किया गया।

आज नगर पालिका परिषद सोनभद्र में रूबी प्रसाद चेयरमैन की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। सम्भव दिवस में प्राप्त शिकायतें नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 3, नगर पंचायत घोरावल में 3, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2. नगर पंचायत चोपन में 5. नगर पंचायत ओबरा में 2, नगर पंचायत रेनुकूट में 0, नगर पंचायत पिपरी में 4, नगर पंचायत दुद्धी में 4, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा मे 3, समस्त निकायों में कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

रूबी प्रसाद, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त अवसर पर सदस्य चन्द्र प्रकाश दूबे, मनोज चौबे, सुशील कुमार,जेई मनीष कुमार,सुजीत ,अजीत सिंह, विमलेश एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?