कांशीराम ने दलितों में क्रांति लाने का काम किया: रामचन्द्र रत्ना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बहुजन जननायक कांशीराम सकी बसपाइयों ने मनाई जयंती

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में बीएस फोर, बामसेफ व बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती जिलाध्यक्ष रामचंद्र रत्ना के नेतृत्व मे स्वर्ण जयन्ती चौराहे पर मनायी गयी।


इस दौरान जिलाध्यक्ष रामचंद्र रत्ना ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक बहुजन नायक कांशीराम की जयंती को बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा। बहुजन समाज पार्टी बनाकर कांशीराम। ने दलित शोषित वंचित समाज के लिए एक प्लेटफार्म देने का काम किया जहां पर शोषित वंचित समाज अपनी आवाज उठा सकता है। देश के कोने-कोने तक साइकिल चलाकर कांशीराम ने लोगों को जगाने का काम किया और लोगों के हक अधिकार के बारे में बताने का काम जो आज बहुजन समाज पार्टी भारत में देश के तीसरी राष्ट्रीय पार्टी में अपना स्थान रखती है। 

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व में  चार बार सरकार बनाकर शासन चलाने का काम किया। कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने का काम किया बहुजन समाज पार्टी अपने शासनकाल में सर्व समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के तर्ज पर पूरा शासन चलाने का काम किया।


पूर्व जिलाध्यक्ष बी सागर ने कहा कि काशीराम साहब ने शोषित वंचित समाज जो कभी अपनी आवाज नहीं उठा पाए थे। कांशीराम  ने ऐसे समाज को हुक्मरान बनाने का काम किया और एहसास दिलाया कि कमजोर से कमजोर व्यक्ति भी इस देश का हुक्मरान बन सकता है। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के रास्ते पर चलकर कांशीराम ने क्रांति लाने का काम किया और बहुजन समाज पार्टी संतो, गुरु व महापुरुषों के सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।


इस मौके पर राजकुमार वर्मा, मनोज कुशवाहा, कृष्ण कुमार उर्फ टांम बाबा गिरी , प्रेमनाथ गौतम , बलवंत रंगीला, अमन मौर्य, रविंद्र भारतीय, पन्नालाल बी वी एफ रंजीत भारती रिंकू सरदार आदि लोग मौजूद थे

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?