कांशीराम की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे समाजवादी:रामनिहोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सपाइयों ने मनाया गरीबों के मसीहा कांशीराम की जयंती

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर गरीबों के मसीहा कांशीराम की जयंती मनाई गई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शत-शत नमन किया गया।वही आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि गरीबों के मसीहा कांशीराम महान नेता थे जो हमेशा गरीबों मजदूरों नौजवानों एवं शोषितों की लड़ाई लड़ने का काम किया और उन्हें आरक्षण का अधिकार दिला कर उन्हें आगे बढ़ने का काम किया। उन्होंने अपने जीवन काल में हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ने का काम किया।


कांशीराम के आदर्शों पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज गरीबों नौजवानों, किसानों, मजदूर पिछड़ों आदिवासियों की लड़ाई सदन तक लड़ने का काम कर रहे हैं। हम समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि कांशीराम की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का काम करें ।


संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी,अनिल प्रधान, नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह, घोरावल विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव , जिला उपाध्यक्ष त्रिपुरारी गौड़ , डॉक्टर लोकपति सिंह, सुरेश पटेल, यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष सत्यम पाण्डेय,लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष ज्युतेश गौतम, छात्र सभा के जिला अध्यक्ष पवन पटेल , जितेंद्र कुमार , उमर , आदिल अंसारी , अफरोज खान , सुरेश पटेल , शौर्य त्रिपाठी, मिथिलेश सिंह के साथ दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?