महाकुम्भ के अमृत जल का कल शीतला मन्दिर पर होगा वितरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र नगर स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में सुबह 10:00 बजे से होगा जल का वितरण

प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हर जिले में पहुंच रहे अमृत जल

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिला मुख्यालय स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में बुधवार की सुबह 10:00 बजे से महाकुंभ से लाये गए अमृत जल का श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।


इस आशय की जानकारी देते हुए अग्निशमन प्रभारी करण यादव ने बताया कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर महाकुंभ गए हुए जिले से तीन अग्नि वाहन से अमृत जल जनपद में लाया आ रहा है जिसमें एक वाहन आ चुका है। इस अग्नि वाहन से कल बुधवार को अमृत जल वितरण जिला मुख्यालय स्थित शीतला माता मंदिर में सुबह 10:00 बजे से थाना प्रभारी की सुरक्षा व्यवस्था के देखरेख में श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य दो वाहनों के पहुंचने पर स्थान व समय चिन्हित कर आम जनमानस को सूचित किया जाएगा जिससे की महाकुंभ के इस पावन अमृत जल को हर घर पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?