भाईचारा बनाओ यात्रा का सोनभद्र में भव्य स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जन अधिकार पार्टी द्वारा संविधान और लोकतंत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से निकाली गई भाईचारा बनाओ यात्रा का सोनभद्र में भव्य स्वागत हुआ। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा के नेतृत्व में यह यात्रा जब जनपद के सुकृत पहुंची, तो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

इसके बाद मधुपुर सब्जी मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए शिवकन्या कुशवाहा ने कहा कि जिस संविधान के तहत बहुजन समाज को सुरक्षा और अधिकार मिले हैं, उसे कमजोर करने की कोशिशें लगातार हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाईचारा बनाओ यात्रा 7 जनवरी 2025 से इस उद्देश्य के साथ निकली है कि समाज के हर वर्ग को संविधान की महत्ता समझाई जाए और संविधान को पूर्ण रूप से लागू कराने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएं।

उन्होंने कहा, “बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान से कुछ लोगों को परेशानी हो रही है, क्योंकि वे चाहते हैं कि बहुजन समाज उनकी गुलामी करे। लेकिन भारतीय संविधान इसकी इजाजत नहीं देता। हमारा लक्ष्य है कि संविधान का शासन हो और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचे।”

जातिगत जनगणना की मांग

लोकसभा रॉबर्ट्सगंज के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जन अधिकार पार्टी जातिगत जनगणना की मांग कर रही है, जिससे हर वर्ग को उसकी जनसंख्या के अनुपात में भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

समान शिक्षा पर जोर

प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेन पाल ने कहा कि संविधान की मंशा के अनुरूप देश में समान शिक्षा नीति लागू की जानी चाहिए, ताकि गरीब और अमीर सभी को बराबर का शिक्षा अधिकार मिले। उन्होंने कहा, “हर गरीब का बेटा भी डीएम, एसपी, डॉक्टर, इंजीनियर, मास्टर और वकील बन सके, यही हमारी पार्टी की लड़ाई है।”

यात्रा का भव्य स्वागत

भाईचारा बनाओ यात्रा का लोहरा नहर, तेंदू नहर, धुरिया माइनर, कबरी, बेलखुरी, चतरा, काशीपुरा नहर, गुरौटी, बजरा, नाको गेट, खलियारी सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया।

महत्वपूर्ण नेता और पदाधिकारी हुए शामिल

इस यात्रा में राष्ट्रीय महासचिव लाखन राज पासी, प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य, वाराणसी मंडल प्रभारी सुमंत सिंह मौर्य, सोनभद्र जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य, जिला पंचायत सदस्य उषा भारतीय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामचरित्र सोनकर, जिला उपाध्यक्ष अजीत भारतीय, जिला महासचिव रविरंजन शाक्य, मंगला प्रसाद मौर्य, रामलोचन राम, दिनेश वर्मा, कन्हैया सिंह कुशवाहा, रानी सिंह, कीरन कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान जन अधिकार पार्टी के नेताओं ने संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय की मजबूती के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?