कृपा शंकर चौहान बने चौहान विकास संघ के जिलाध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चौहान विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह व राष्ट्रीय प्रवक्ता शिव नारायण चौहान का संघ के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वही संघ की बैठक में जनपद इकाई के नयी कार्यकारणी पर विचार विमर्श के बाद गठन किया गया।

सोनभद्र नगर स्थित एक होटल परिसर में मंगलवार को चौहान विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोनभद्र की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे सर्व सम्मत से कृपा शंकर चौहान को चौहान विकास संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही डाक्टर विशेश्वर चौहान को जिला महासचिव, मनोज चौहान को जिला उपाध्यक्ष, तारकेश्वर सिंह चौहान को जिला कोषाध्यक्ष नामित किया गया। 

इस नयी कार्यकारणी गठन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज के मजबूती एवं चौहान समाज के उत्थान हेतु संघठन की मजबूती पर बल दिया गया।

कार्यक्रम मे डाक्टर राम अवतार चौहान, डॉक्टर लोकपति सिंह, श्याम नारयण चौहान, जीतेन्द्र चौहान, राम फेर चौहान, रण जीत चौहान, श्याम विहारी चौहान, विजय चौहान, राधे चौहान, सुरेंद्र चौहान, नन्द लाल चौहान, रवि चौहान, पंकज चौहान, राजेश चौहान, अशोक कुमार चौहान, राम कृपाल चौहान, मुनीब सिंह चौहान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?