दीवार तोड़ घर मे घुसी श्रद्धालुओं की टीयूवी,चार लोगो की मौत तीन गम्भीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अजीत कुमार

झारखण्ड और बिहार राज्य के रहने वाले है सभी श्रद्धालु

प्रतापगढ़(उत्तर प्रदेश)। जनपद में प्रयागराज – अयोध्या हाइवे पर महाकुम्भ से स्नान करके अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं टीयूवी अनियंत्रित होकर मकान की दीवार तोड़ते हुए घर मे घुस गयी ,जिसमे चार लोगो की मौत और तीन लोगो गम्भीर रूप से घायल है। यह सभी बिहार और झारखंड के रहने वाले। संगम स्नान के बाद राम लला के दर्शन को अयोध्या जा रहे थे श्रद्धालु, कोतवाली देहात के राजगढ़ गांव की घटना।

जनपद से गुजरने वाले प्रयागराज अयोध्या हाइवे फोर लेन हाइवे पर स्थित कोतवाली देहात के राजगढ़ गांव में उस चीख पुकार मच गई जब बिहार और झारखंड के रहने वाले श्रद्धालुओं से भरी TUV गाड़ी JH 02 AT3501 जिसमें सात लोग सवार थे और संगम में डुबकी लगाने के बाद रामलला के दर्शन को जा रहे राजगढ़ गांव में अचानक TUV फोर लेन से अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे एक पक्के मकान में जा टकराई, टक्कर इतनी जबरजस्त थी दीवाल टूट गई और TUV के परखच्चे उड़ गए।  जिसके चलते लोग गाड़ी से नीचे जा गिरे और ऊपर ईंटे भी गिर गई।

इस हादसे ड्राइवर अभिषेक ओझा, बिहार प्रान्त के चैनपुर मढ़ौरा निवासी 25 वर्षीय राजू सिंह, छपरा निवासी 24 वर्षीय अभिषेक सिंह व झारखंड प्रान्त रायगढ़ जिले के 26 वर्षीय अभिषेक ओझा की मौत हो गई तो वहीं छपरा के रोहित सिंह, भागलपुर रूपेश शर्मा व झारखंड के रायगढ़ का 35 वर्षीय आकाश गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज जारी है।

इस सम्बंध में सीओ सिटी शिव नारायण वैश्य ने बताया कि घटना के बाद इलाकाई पुलिस मौके पर पहुँच गई सभी को मेडिकल कालेज लाया गया जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, सभी के घर वालो को सूचना भेजी गई है अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?