पंचमुखी महादेव मन्दिर पर दर्शन करने के दौरान वृद्ध महिला की हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

महाशिवरात्रि पर जनपद के सभी शिव मन्दिरो में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़

सदर कोतवाली क्षेत्र के रौप स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर का मामला

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन पूजन करने लिए पहुंच रही है। आज सदर कोतवाली क्षेत्र के पंचमुखी मन्दिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ में एक वृद्ध महिला श्रद्धालु की अचानक तबियत बिगड़ गयी,जिसे परिजनों द्वारा मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि रौप स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में बुधवार की सुबह दर्शन करने मंदिर पहुंची बसन्ता देवी पत्नी स्व.छविनाथ देव पाण्डेय 70 वर्ष  निवासी ममुआ को अचानक सीने में दर्द हुआ और नीचे गिर पड़ी।
जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?