सुशासन का दावा करने वाली बीजेपी सरकार में महिलाएं और बेटियाँ सुरक्षित नहीं हैं : उषा चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बेटियों पर बढ़ते बलात्कार की घटनाएं, बीजेपी सरकार नाकाम: ऊषा चौबे

सोनभद्र। बेटियों पर बढ़ती बलात्कार की घटनाएं बीजेपी सरकार की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना की पोल खोल रही हैं। यह आरोप महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में लगाया।

ऊषा चौबे ने कहा कि रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में 4 वर्ष की मासूम के साथ बलात्कार की घटना ने जिले में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि यह पहली घटना नहीं है, बल्कि सोनभद्र जिले में महिलाओं और बच्चियों पर अत्याचार की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, और पुलिस प्रशासन अपराधों को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।

जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

‘बीजेपी सरकार में महिलाएं और बेटियाँ असुरक्षित’

ऊषा चौबे ने कहा कि सुशासन का दावा करने वाली बीजेपी सरकार में महिलाएं और बेटियाँ सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने बीजेपी के ‘जीरो टॉलरेंस’ के नारे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार अपने चरम पर है।

स्वास्थ्य और विकास विभागों पर भी उठाए सवाल

ऊषा चौबे ने स्वास्थ्य विभाग में सुविधाओं की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीज़ परेशान हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है।” उन्होंने समाज कल्याण और विकास विभागों में भी भ्रष्टाचार और लूट के आरोप लगाए।

ऊषा चौबे के इन आरोपों ने जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि प्रशासन और बीजेपी सरकार इस पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?