13 को घोरावल में गरजेंगे AAP सांसद , जनसभा को लेकर आप ने की प्रेस वार्ता

IMG 20261010 WA0007
IMG 20261010 WA0007

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विंध्य एक्सप्रेस-वे, बेरोजगारी और स्थानीय मुद्दों पर हुई चर्चा

सोनभद्र। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह 13 अक्टूबर, मंगलवार को सोनभद्र के घोरावल विधानसभा क्षेत्र में आम सभा को संबोधित करेंगे।
शनिवार को होटल AD, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष रमेश गौतम और जिला संगठन प्रभारी ज्योति जंग सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।
जिला संगठन प्रभारी ज्योति जंग सिंह ने बताया कि सभा मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज, पापी (करकी माइनर), करमा में होगी, जहां सांसद जनपद के ज्वलंत मुद्दों – छात्रों-युवाओं की शिक्षा व बेरोजगारी, विंध्य एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों के मुआवजा-पुनर्वास, फैक्ट्रियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनता से सीधा संवाद करेंगे।
जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने बताया कि सांसद सामाजिक अन्याय, दलित-आदिवासी उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी बात रखेंगे और न्याय के लिए संघर्ष का ऐलान करेंगे। कार्यक्रम काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी और जिला प्रभारी सुनील पांडे के निर्देशन में ऐतिहासिक होगा।
इस दौरान जिला संयुक्त महासचिव जसवंत कुमार मौर्या, कार्यक्रम संयोजक अंशुमान मौर्या सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?