NHM कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, सीएमओ कार्यालय पर डटे रहे कर्मचारी

IMG 20261010 WA0004
IMG 20261010 WA0004

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद में एनएचएम संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी वर्षों से पूरी निष्ठा से सेवाएं दे रहे हैं। कोविड-19 महामारी में भी जान की परवाह किए बिना काम किया, फिर भी समान कार्य-समान वेतन, नियमितीकरण और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
प्रमुख मांगों में समान कार्य-समान वेतन, वेतन विसंगति दूर करना, नियमितीकरण, 10 लाख तक स्वास्थ्य बीमा, ईपीएफ लाभ, मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं में 25 प्रतिशत वेटेज और कोविड कर्मचारियों का एनएचएम में समायोजन शामिल है।
उन्होंने कहा कि जब तक शासन सकारात्मक निर्णय नहीं लेता, अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। सोमवार को जनपद के साथ लखनऊ में भी विशाल धरना प्रदर्शन में भाग लिया जाएगा।
धरने में डॉ. राकेश पांडेय, डॉ. नीरज मिश्रा, बृजेश दुबे, डॉ. अरुण चौबे, डॉ. निशात बानो, डॉ. हिमांशु, जेपी आजाद, डॉ. लालजी, वर्षा रानी, चंद्रकला, सुनीता, करिश्मा, नितेश साहू, मनोज कुमार, संध्या मिश्रा, प्रेमलता सिंह, अंजू, बबीता सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?