सोनभद्र। शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
थाना समाधान दिवस के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में फरियाद सुनी गईं। भूमि विवादों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा समन्वय से कार्रवाई पर जोर दिया गया, ताकि फरियादियों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विवरण — पूर्व से लंबित प्रार्थना पत्र : पुलिस विभाग 05, राजस्व विभाग 77- आज प्राप्त प्रार्थना पत्र : पुलिस विभाग 09 (04 का मौके पर निस्तारण), राजस्व विभाग 54 (25 का मौके पर निस्तारण)
शेष प्रकरणों के शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए गए।









