हनुमान मंदिर पर मानस यज्ञ एवं श्रीराम कथा का तृतीय दिवस संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

रामगढ़ (सोनभद्र)। चतरा ब्लॉक के जलखोरी ग्राम स्थित हनुमान मंदिर पर चल रहे मानस यज्ञ एवं श्रीराम कथा के तृतीय दिवस पर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। विद्वान पंडितों द्वारा संगीतमय पारायण के साथ संध्या कालीन कथा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध कथा वाचिका मानस माधुरी सुनीता पांडे ने श्रीराम कथा का प्रवचन किया।

उन्होंने ताड़का वध, अहिल्या उद्धार और भगवान राम के जनकपुरी दर्शन की कथा का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि दानवी प्रवृत्तियों से परेशान महर्षि विश्वामित्र जब महाराज दशरथ से श्रीराम एवं लक्ष्मण को यज्ञ रक्षा के लिए मांगते हैं, तब राम अपने पराक्रम से राक्षसी ताड़का का वध कर ऋषि के यज्ञ की रक्षा करते हैं। तत्पश्चात, भगवान राम के चरण स्पर्श से अहिल्या का उद्धार होता है, जिससे वह मोक्ष प्राप्त कर परमधाम को गमन करती हैं।

इसके पश्चात, मुनि विश्वामित्र के साथ भगवान राम एवं लक्ष्मण जनकपुरी पहुंचते हैं। कथा में वर्णन किया गया कि नगर दर्शन की इच्छा प्रकट करने पर मुनि विश्वामित्र कहते हैं कि जनकपुरी के लोग राम के दर्शन से लाभान्वित होंगे, लेकिन राम स्वयं किसी को न देखें। इस दौरान, नगर की युवतियां भगवान राम के अलौकिक स्वरूप से मंत्रमुग्ध होकर उन्हें देखने का प्रयास करती हैं और यह विचार करती हैं कि किस प्रकार वे अपने भक्ति रूपी प्रेम से भगवान को आकर्षित कर सकें।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कथा स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार द्विवेदी, जितेंद्र सिंह, राजेश पटेल, रामप्रसाद, सुभाष पाठक, वीरेंद्र पटेल, महेंद्र पटेल, रामकुमार पटेल, राजकुमार सिंह, गोविंद पटेल समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मंदिर परिसर भक्ति गीतों और रामनाम के जयकारों से गूंज उठा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे आगामी दिनों में भी कथा में सम्मिलित होकर आध्यात्मिक लाभ लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?