नसबंदी शिविर में 38 महिलाओं का हुआ सफल बंध्याकरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुद्धी(सोनभद्रा): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को महिला नसबंदी शिविर में 38 महिलाओं का सफल बंध्याकरण किया गया। केंद्र अधीक्षक व सर्जन डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया कि 42 नसबंदी की इच्छुक महिलाओं का पंजीकरण किया गया, जिसमें जांच के उपरांत चार महिलाओं को प्रयोगशाला प्राविधिक सीता राम ने अयोग्य करार दे दिया गया। शेष बची 38 महिलाओं का सर्जन गिरधारी लाल व सीएचसी प्रभारी डॉ शाह आलम अंसारी द्वारा सफल बंध्याकरण किया गया। नसबंदी की गई महिलाओं को उनके खान-पान के लिए सरकार द्वारा मुहैय्या कराई जाने वाली 2 हजार रुपये की धनराशि उनके बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया। नसबंदी टीम में फार्मासिस्ट रामसागर मौर्या, बीसीपीएम सुनीता, नर्स किरन, देवंती, नंदकिशोर शर्मा आदि स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?