कांग्रेस पार्टी ही बाबा साहब को सम्मान देती है:राजेश तिवारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सचिव प्रयागराज जॉन के प्रभारी छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी ने जनपद के करमा ब्लॉक के जड़ेरुआ ग्राम सभा में बाबा साहब सम्मान चौपाल कार्यक्रम को संबोधित किया।

राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से बाबा साहब के सम्मान को प्राथमिकता देती आ रही है और संविधान की रक्षक रही है। देश की संसद में भाजपा के नेताओं द्वारा बाबा साहब को अपमानित करने का कुकृत्य प्रयास किया जा रहा है। बाबा साहब के सम्मान के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर पूरे भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों में ब्लॉक और ग्रामीण स्तर तक बाबा साहब सम्मान चौपाल का कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी कर रही है।

कांग्रेस पार्टी हमेशा दलितों आदिवासियों गरीबों शोषितों वंचितों की हितैषी रही है और संविधान के सम्मान की रक्षा के लिए देशभर में चौपाल लगा रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जनपद के प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने देश को एक ऐसा अधिकार दिया है जिस देश के हर एक नागरिक का अपना अधिकार और कर्तव्य है। वर्तमान भाजपा सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है कांग्रेस के नौजवान साथी ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे।

प्रदेश सचिव करमचंद बिन्द ने कहा कि बाबा साहब ने सर्वहित के लिए जो मार्गदर्शक पुस्तिका लिखी हम उसी का अभिशरण करते हुए सभी के अधिकार और न्याय की बात करते रहेंगे। देश की कोई भी ताकत संविधान को खत्म नहीं कर सकती । राष्ट्रीय सचिव ने संगठन सीजन अभियान के तहत कांग्रेसजनों से एक-एक कर मुलाकात की तथा जेडरुआ ग्राम में गांव के बहुत सारे लोगों से मिलकर उनकी समस्या एवं हाल-चाल जाना।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष रामराज सिंह ने की। 

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के करमा ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष बंशीधर देव पाण्डेय, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, प्रदेश सचिव इंजीनियर जितेंद्र पासवान, हाजी फरीद अहमद, कमलेश ओझा जडेरूआ ग्राम के ग्राम प्रधान राजकुमार कोल, ईश्वरी नारायण सिंह रमेश देव पाण्डेय, अरविंद कुमार सिंह, जगदीश मिश्रा, संगीता श्रीवास्तव, बेबी सिंह, रेखा सिंह, दयाशंकर देव पाण्डेय, शशांक मिश्रा, कौशलेश पाठक, उषा चौबे, धीरज पाण्डेय, प्रांजल श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, गोपाल स्वरूप पाठक बृजेश तिवारी, आशुतोष दुबे, नागेशमणि पाठक सहित सैकड़ो कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?