अराजक तत्वों ने महाकालेश्वर मन्दिर से शिवलिंग नाले में फेंका,पुलिस ने बरामद कर कराया स्थापित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के डाला में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब सेक्टर बी कालोनी स्थित महाकालेश्वर मन्दिर के शिवलिंग को अराजक तत्वों ने नाले में फेंक दिया। आज सुबह इसकी जानकारी होने पर लोगो ने पुलिस को सूचना दिया तो खोजबीन के बाद नाले में मिले शिवलिंग को साफ-सफाई के बाद मन्दिर में स्थापित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह स्थानीय निवासी बचउ शर्मा जब मंदिर की साफ सफाई करने पहुंचे तो मंदिर से शिव लिंग गायब देखकर हैरान हो गए। वही इसकी जानकारी आसपास के लोगो को दिया, सूचना पर मौके पर पहुंचे डाला चौकी प्रभारी शिव कुमार सिंह घटना की जांच पड़ताल में लग गए।

वही घटना की जानकारी पर एक स्थानीय किरायेदार ने बताया कि रात को नाला में तेजी से किसी वस्तु के गिरने की आवाज सुनाई दी थी जिसके फौरन पुलिस प्रशासन ने नाले के नीचे जाकर देखा तो वहां शिवलिंग मिल गया। जिसे नाले से बाहर सकुशल बरामद कर लिया गया है।

वही मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि आज तक ऐसा गलत काम किसी ने नहीं किया। इसकी जांच करके आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?