चोपन 104 रनों से भदोही को परास्त कर अगले चक्र में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

38वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच
83 रन बनाने वाले चोपन के प्रभात बने में आफ द मैच

चोपन आज पुनः भिड़ेगी बक्सर बिहार से

दुद्धी (सोनभद्र) । 38वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में सोमवार को चोपन की टीम ने भदोही को 104 रनों से मात दे अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच की बावत जानकारी देते हुए स्कोरर निशांत मोहन ने बताया कि मैच का टॉस चोपन के कप्तान प्रभात ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 249 रनों के स्कोर खड़ा किया। चोपन के बल्लेबाजों में कप्तान प्रभात ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 4 छक्का और 10 चौके की मदद से सर्वाधिक 83 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरे उद्घाटक बल्लेबाज साहिल ने भी 4 छक्का और 10 चौके लगाकर 75 रन के स्कोर पर रिटायर हर्ट हो गए। अन्य बल्लेबाजों में राज ने 4 छक्का और 6 चौके लगाते हुए 51 रन मानिक ने 18 रन बनाए। भदोही की ओर से गेंदबाज आकिब व धीरज को 2-2 विकेट मिला। जवाब में उतरी भदोही कि टीम 18.5 ओवर में 145 रन बनाते-बनाते आल आउट हो गई। मध्यमक्रम के बल्लेबाज हेमंत ने 5 छक्का और 2 चौके की मदद से सर्वाधिक 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा सिवान्स ने 8 चौके लगाते हुए 36 व दीपचंद ने 15 रन बनाए। चोपन के गेंदबाजों में मानिक को 3 व शिवा को 2 विकेट मिला। 83 रनों की पारी खेलने वाले चोपन के कप्तान प्रभात को में आफ द मैच घोषित कर मुख्य अतिथि सहायक अध्यापक शैलेश मोहन के हाथों पुरस्कृत किया गया।
मैच के अम्पायर सुनील गुप्ता बिल्लू व नागेंद्र राज रहे। कमेंट्री रजतराज व स्कोरिंग निशांत मोहन व अयाज ने किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?