यूपी व पंजाब पुलिस की सयुंक्त मुठभेड़ में घायल तीनो खालिस्तानी आतंकियो की हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रितिक

खालिस्तानी एनकाउंटर पर एडीजी ने की प्रेसवार्ता

सीएचसी पूरनपुर के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया था तीनो घायलों को रेफर

जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने किया तीनो आतंकियो को किया मृत घोषित

पीलीभीत(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पंजाब और जनपद पुलिस की संयुक्त टीम से खालिस्तानी जिंदाबाद फोर्स के तीन दुर्दांत अपराधियो के साथ हुई मुठभेड़ में घायल तीनो खालिस्तानी आतंकियो को जिला अस्पताल के चिकित्सको ने मृत घोषित कर  दिया। उक्त जानकारी एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने प्रेस वार्ता कर दी।

एडीजी बरेली रमित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब प्रांत के जनपद गुरदासपुर थाना कलानौर चौकी बक्शी वाला में ग्रेनेड से हमला करने वाले खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकियों को पीलीभीत जनपद व पंजाब पुलिस ने साथ मिलकर मुठभेड़ में मार गिराया है। इनके पास से दो मॉडिफाई एके राइफल, दो विदेशी गलाक पिस्तौल व भारी मात्रा में करतूत बरामद हुए हैं।

इस मुठभेड़ में पंजाब के जिला गुरदासपुर के वीरेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह व जसनप्रीत सिंह की मौत हो गई। एडीजी ने बताया कि पंजाब पुलिस की इनपुट पर सुबह 5:30 थाना पूरनपुर क्षेत्र की हरदोई ब्रांच नहर पटरी माँधोटांडा की तरफ जाने वाली सड़क पर पुलिस पार्टी ने आरोपियों को घेर लिया लेकिन आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें दो पुलिस कर्मियों के गोली लगी है और पुलिस की एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई, पुलिस की जबाबी फायरिंग में तीनों अपराधी घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह गिरोह भारत के बाहर से संचालित हो रहा था जिसके संबंध में पंजाब पुलिस व यूपी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?