सम्भव दिवस पर 26 शिकायतो का हुआ निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन नगर पालिका परिषद सोनभद्र और नगर पंचायतों में किया गया। 

विजय कुमार यादव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 4, नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2. नगर पंचायत चोपन में 3, नगर पंचायत ओबरा में 2, नगर पंचायत रेनुकूट में 5. नगर पंचायत पिपरी में 2, नगर पंचायत दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 3, समस्त निकायों को मिलाकर कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

विजय कुमार यादव नोडल अधिकारी, नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।

इस दौरान नगर के वार्ड सदस्यगण मनोज चौबे, अशोक, राकेश, अनवर अली, प्रदीप कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?