कृष्णशिला सीएचपी के साइलों मे लगी आग से मचा हड़कंप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र (शक्तिनगर) । एनसीएल कृष्णशिला खदान मे बैंकर से बेल्ट के जरिये जा रहा साइलों के स्टॉक कोयला मे आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंचे अधिकारी /कर्मचारी नें लगभग चार घंटे पानी छिड़काव के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार संविदा मजदूरों नें साइलों स्टॉक मे देर रात से ही कोयला मे धुआँ लगने की सूचना अधिकारीयों कों दिया। बताया की धुआँ उठता कोयला लगभग दो वैगन पर लोड कर लिया गया था।

कोयला सुबह लगभग 6 बजे से 10 बजे तक पानी छिड़काव किया गया। स्टॉक कोयला कों खाली कराकर आग पर काबू पाया।सीएचपी इंचार्ज सुबेन्द्र कटारिया ने बताया पानी छिड़काव कर स्थिति सामान्य कर ली गयी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?