बेलहत्थी बौद्ध विहार को थाईलैंड देगा 40 टन की भगवान बुद्ध की मूर्ति:बौद्ध भिक्षु जित्तरपु अर्थीपण्यो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरि

बेलहत्थी बौद्ध बिहार पर विदेशी सैलानियों/ बौद्ध भिक्षुओं ने किया भ्रमण

बेलहत्थी बौद्ध विहार के संस्थापक एडवोकेट विकास शाक्य को धम्म को बढ़ाने के लिए किया गया सम्मानित

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। दुद्धी तहसील के बेलहत्थी बौद्ध बिहार में थाईलैंड,रूस और तिब्बत के बौद्ध भिक्षुओं ने भ्रमण तथा धम्म उत्सव दिवस पर सारनाथ में होने वाले आयोजन का आमंत्रण भी दिया। थाई वाराणसी मॉनेस्ट्री थाईलैंड के बौद्ध भिक्षु जित्तरपू अर्थीपण्यो ने कहा कि बेलहत्थी विहार के लिए 40 टन की थाई बुद्ध मूर्ति की भेंट 17 जनवरी को सारनाथ मे धम्म दिवस के दिन किया जाएगा तथा विहार के उत्थान के लिए पूर्ण सहयोग करने की बात कही।

तिब्बत से साउथ इंडिया मॉनेस्ट्री के बौद्ध भिक्षु शिवलहा रिँपोचे ने बुद्ध विहार के निर्माण में आर्थिक सहयोग भेंट की तथा विकाश शाक्य एडवोकेट को बौद्ध विहार बनवाने और धम्म को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने पर अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया।

रूस से आयी बौद्ध भिक्षुणी अनेता ऊर्ज़ाक ने भी आर्थिक सहयोग करते हुए बौद्ध विहार को समृद्ध तथा धम्म के विचारों का सशक्त केंद्र बतायी। थाईलैंड से आयी बौद्ध भिक्षुणी माताजीसरीरात ने भी आर्थिक सहयोग किया और विहार को बिपस्सना का प्रमुख केंद्र की संभावना बतायी।

सैलानियो के साथ वाराणसी से बच्चूलाल मौर्य,सिद्धार्थ मौर्य और सभी विदेशी सैलानी बौद्ध भिक्षुओं ने विहार में स्नान कर भोजन ग्रहण कर सारनाथ के लिए प्रस्थान किये।

कार्यक्रम के दौरान बौद्ध साधक मंगल मौर्य, राजेश कुमार, जगदीश खरवार तथा स्थानीय ग्रामीणो ने व्यवस्थापन  किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?