बद्री प्रसाद गौतम
सलखन (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भभाईच में शुक्रवार को एक बड़ी घटना घटी। यहां एक खलिहान में रखी धान की फसल संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से लगभग पांच बीघे की फसल जलकर राख हो गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि यह आग दोपहर लगभग एक बजे लगी थी।
पीड़ित किसान मुन्ना केवट ने तत्काल पुलिस और फायरब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन फायरब्रिगेड के आने से पहले ही फसल जल चुकी थी। इस घटना से पीड़ित किसान को बड़ा नुकसान हुआ है और उन्होंने जिला प्रशासन से जली हुई फसल की आकलन कर आर्थिक सहायता की मांग की है।







