लापता व्यक्ति का शव जुलहनिया बंधी में मिला, जांच में जुटी पुलिस ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ के चकरघट्टा थाना क्षेत्र में लापता व्यक्ति का शव जुलहनिया बंधी में तैरता हुआ मिला।

संवाददाता लकी केशरी

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील के चकरघट्टा थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी है। ज्ञान प्रकाश यादव 35 वर्षीय व्यक्ति का शव जुलहनिया बंधी में तैरता हुआ मिला है। टिकुरिया गांव के निवासी थे वह पिछले 5 दिनों से लापता था और उसके परिवार को उसकी तलाश में काफी परेशान हुए थे।

ज्ञान प्रकाश यादव के परिवार ने उन्हें रिश्तेदारी और आस-पास के इलाकों में खोजने की हर संभव कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। माना जा रहा है कि शौच के बाद हाथ धोते समय उनका पैर फिसल गया और वे बंधी में जा गिरे। जंगल के बीच बनी बंधी में गिरने के बाद किसी को इस हादसे का पता नहीं चल पाया।

शुक्रवार को सुबह कुछ मछुआरे मछली पकड़ने के लिए बंधी गए थे, तभी उन्होंने पानी में एक शव तैरता देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मृतक के परिवार को दी और पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ज्ञान प्रकाश यादव के परिवार में उनकी पत्नी सरोज और चार बच्चे हैं। उनके दो बेटे कृष्णा उर्फ आयुष और एक डेढ़ साल का बच्चा है, और दो बेटियां निधि और आराधना हैं। इस घटना के बाद पत्नी सरोज का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?