अमित मिश्रा
सोनभद्र। सघन पल्स पोलियो महाअभियान -08 दिसम्बर, 2024 के सफल संचालन किया गुरुवार को प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर/उप मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पूर्ति विभाग के अधिकारी, एस०एम०ओ० डब्लू०एच०ओ०, यूनिसेफ प्रतिनिधि एवं सामु०/ प्रा०स्वा० केन्द्र के अधीक्षक / प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित थे।
बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ करते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन द्वारा अभियान से संबंधित तथ्य रखे। पल्स पोलियो अभियान 10 दिसम्बर, 2024 चरण के तैयारियों के बारे में बताया कि टाइमलाइन के अनुसार सुपरवाइजर के साथ माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक कर ली गयी है। जनपद स्तर पर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। समस्त अधीक्षक / प्रभारी चिकित्साधिकों को माइक्रोप्लान तैयार करने हेतु सभी आवश्यक प्रपत्र दिये जा चुके है। ब्लाक स्तर पर TTF/BTF बैठक, वैक्सीनेटर एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण समय से पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। पल्स पोलियो अभियान सम्बन्धित आगामी समस्त गतिविधियों को टाइमलाइन के अनुसार पूर्ण कर लिया जायेगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि पल्स पोलियो अभियान 10 दिसम्बर, 2024 चरण हेतु कुल घरों का लक्ष्य-317939, कुल 0-5 वर्ष तक के बच्चों का लक्ष्य-304194 तथा 1092 फिक्सड बूथ बनाये गये है। हाउस-टू-हाउस 698 टीम तथा 7 मोबाइल टीम बनाये गये है। एस०एम०ओ०, डब्लू०एच०ओ० ने अपने पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन द्वारा SNID December, 2024 चरण,
Coverage, Mobilization, Surveillance, Monitoring, MR Outbreak के बारे में विस्तार से बताया। पल्स पोलियो अभियान दिसम्बर, 2023 चरण में पाई गई कमियों के संदर्भ में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी तथा
कमियों को दूर कर सुधारात्मक कार्यवाही हेतु सुझाव प्रस्तुत किये गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पल्स पोलियो अभियान में अन्य विभागों से सहयोग की अपेक्षा की
गई।
प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिये गये-
- अभियान मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग की संयुक्त जवाबदेही से चलेगी अतः तीनों विभागों को गम्भीरतापूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है।
- अभियान के दौरान संध्याकालीन समीक्षा बैठकों में CDPO द्वारा भी प्रतिभाग किया जाए एवं बैठक में प्राप्त फीडबैक में पाई जाने वाली कमियों को दूर कर सुधारात्मक कार्यवाही किये जाए।
- बूथ दिवस के दिन समस्त प्रा०विद्यालय खुले रहेगें एवं अध्यापक उपस्थित होकर बुलावा टोली के द्वारा बच्चों को मोबलाइज करके बच्चों को बूथ पर लाने का प्रयास करेगें। 4. बूथ दिवस के दिन सभी ऑगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सुपरवाइजर बूथ पर उपस्थित रहेगीं एवं बच्चों
को बुलाने में मदद करेंगी।
- समस्त अधिकारियों/कर्मचारियो को निर्देशित किया गया कि जो भी कमियां पाई गई है उस पर अभियान से पूर्व आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियान को सफल बनाना सुनिश्चित करें।







