दो दिवसीय एलएसयूसी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बच्चों के लिए कानूनी सेवा इकाई (एलएसयूसी) का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सम्पन्न हुआ। वही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जनपद न्यायाधीश शैलेन्द्र यादव द्वारा जिला मैदान तियरा में युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीण बच्चों के लिए आयोजित खेल-कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को खेल कूद के माध्यम से स्वस्थ रहने एवं नशे से दूर रहने तथा उससे होने वाले दुष्प्रभावों की के बारे में जागरूक किया गया एवं प्रतिभाग करने वाले बच्चों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरणए नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायालय परिसर में स्थित एडीआर भवन के भूतल में बच्चों के लिए कानूनी सेवा इकाई, एलएसयूसी दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों के लिए कानूनी सेवा इकाई स्कीम के अन्तर्गत गठित कमेटी को विभिन्न सरकारी संस्थाओं व गैर सरकारी संस्थाओं के रिसोर्स पर्सन द्वारा द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण दिया गया।

उक्त कार्यक्रम में सचिव व अपर जनपद न्यायधीश शैलेन्द्र यादव द्वारा बच्चों को विधिक सेवाओं के बारे में समिति का गठन एवं कार्यो के विषय में तथा नालसा , बच्चों के लिए बाल मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं योजनाओ की संरचना और मुख्य विशेषताओ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के महत्व के बारे में सभी को अवगत कराया गया। इसके अलावा उक्त स्कीम में समिति के सदस्यो की भूमिका को रेखांकित किया गया।


कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समिति एवं संस्थानों में गठित विधिक सेवा समितियों के माध्यम से विधिक सेवा प्राप्त कराने के अधिकार के बारे में बताया गया तथा प्रशिक्षण में उपस्थित सभी समिति के सदस्यों द्वारा सामुहिक परिचर्चा से अपने विचार साझा किये गये।

कार्यक्रम के दौरान ओम प्रकाश त्रिपाठी पूर्व सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, पुनित टंडन जिला प्रोबेशन अधिकारी, अमित सिंह चन्देल सदस्य बाल कल्याण समिति, शशांक पटेल डिप्टी जेलर, रोमी पाठक संरक्षण अधिकारी बाल संरक्षण इकाई तथा सत्यारमण त्रिपाठी डिप्टी चीफ एलएडीसी (एलएसयूसी) सदस्य एवं आकाश कुमार असिस्टेंट एलएडीसी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?