गांव के साथ ही जनपद को भी प्लास्टिक मुक्त बनाने का सपना साकार करें: नमिता शरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

भवानीपुर में प्लास्टिक फ्री अभियान का डीपीआरओ ने किया निरीक्षण

पांच दिनों में 4578 घरों पर टांगी गई बोरी, अब तक 3160 किलो प्लास्टिक किया गया इकट्ठा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में जिला पंचायत राज विभाग द्वारा प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने करमा ब्लाक के भवानीपुर गांव में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को शुरू हुए आज 5 दिन हुआ और अभी तक  61 ग्राम पंचायत से लगभग 3160 किलो प्लास्टिक एकत्र किया गया तथा 23322 घरों के सापेक्ष 4578 घरों पर बोरिया टांगी जा चुकी है।

इस अभियान को चार चरणों में चलाए जा रहा है, अभी पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 61 ग्राम पंचायत का चयन किया गया था। ग्राम पंचायत के प्रधान और कर्मचारियों के प्रशिक्षण के उपरांत गांव में प्रधान के नेतृत्व में सफाई कर्मी एवं गांव के लोगों के द्वारा बिखरे हुए प्लास्टिक बिनकर इकट्ठा किया जा रहा है।

द्वितीय चरण में लोगों द्वारा अपने घर पर प्लास्टिक की बोरी टांग कर उसी में प्लास्टिक रखा जा रहा है।

आज ग्राम पंचायत भवानीपुर में प्लास्टिक मुक्त अभियान में जिला पंचायत अधिकारी नामित शरण द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया तथा गांव के लोगों से यह आह्वान किया गया कि अपना प्लास्टिक आप इसी बोरी में रखें। हमारे सफाईकर्मी ई रिक्शा के माध्यम से यह प्लास्टिक आपके बोरी में से कलेक्ट कर आरआरसी केंद्र पर ले जाएंगे। जिससे कि यह प्लास्टिक हमारे खेतों, नालियों, तालाबों में नहीं जाएगा एवं हम अपने पर्यावरण को बचा सकते हैं। अब तक इस ग्राम पंचायत में 43 किलो प्लास्टिक इकट्ठा किया गया है।

ग्राम पंचायत द्वारा एक विशेष कार्य यह किया जा रहा है कि सभी बोरियों पर प्लास्टिक फ्री पंचायत लिख कर घर का नंबर दिया गया है जिससे कि यह पता चल सके कि कितने घरों पर बोरिया टांगी जा चुकी हैं जिसका डीपीआरओ ने प्रशंसा किया। जनपद में इन 61 ग्राम पंचायत में कुल 23322 घर है जिसमें से अभी तक 4578 घरों पर बोरिया टांगी जा चुकी है।

जिला पंचायत अधिकारी नामित शरण ने खुद एक घर पर बोरी टांग कर इस अभियान में लोगों को बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

बैठक में डीपीआरओ ने बताया कि हम प्लास्टिक का प्रयोग करते हैं तथा उसको बाहर फेंक देते हैं जिससे की समस्याएं खड़ी होती हैं जनपद सोनभद्र एक प्राकृतिक संपदाओं से भरा हुआ जनपद है यहां पर हम जितना कम प्रदूषण करेंगे वह हमारे लिए फायदेमंद है विकास कार्य के साथ-साथ हमें पर्यावरण को संरक्षित करने वाले कार्य को भी प्राथमिकता पर किया जाना जरूरी है यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें कोई धनराशि ब्याह नहीं हो रही है तथा हम अपने गांव को प्लास्टिक फ्री ग्राम पंचायत बना रहे हैं।

डीपीआरओ जनपद की सभी ग्राम पंचायतो से आह्वान किया कि वह इस अभियान का हिस्सा बने तथा अपने गांव को भी प्लास्टिक फ्री बनाएं जिससे कि प्लास्टिक फ्री सोनभद्र का सपना साकार हो सके। जिससे जनपद का नाम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हो सक।

बैठक में ग्राम प्रधान मुन्ना लाल मौर्य, कोटेदार अन्नपूर्णा सिंह, पंचायत सहायक संदीप, आंगनबाड़ी कार्यकत्री शकुंतला, किरणमती, अमरावती गांव के नागेंद्र सिंह, केयरटेकर सुमित्रा देवी एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुनील यादव तथा डीसी स्वच्छ भारत मिशन अनिल केसरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?