यातायात पुलिस ने पम्पलेट बांट वाहन चालकों और आम लोगो को किया गया जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

यातायात पुलिस ने दो दिनों में 756 वाहनों का ई चालान व दस वाहन को किया सीज

यातायात जागरुकता माह के दौरान यातायात पुलिस द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज व थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर पम्पलेट वितरित हुए

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। यातायात माह में आमजन मानस को यातायात नियमों से जागरुक करने व वाहन दुर्घनाओं मे कमी लाने के उद्देश्य से जनपद में एक वृहद जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। यातायात प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देश पर प्रभारी यातायात तथा जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज व थाना चोपन क्षेत्रांतर्गत भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाकर आमजनमानस व वाहन चालको को पम्पलेट वितरित कर यातायात के नियमों के बारे मे विस्तृत रुप से जानकारी देकर उन्हे बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, खतरनाक ढंग से वाहन न चलाने,वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने, नशे की स्थिति में वाहन न चलाने,वाहनों पर स्टंन्ट न करने की अपील की गयी व अपने आस-पास के लोगों को भी इसके बारे में जानकारी देकर जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया ।


वही श्री सिंह ने बताया कि बीते दो दिनों में 756 दो पहिया व चार पहिया वाहनों का ई चालान किया गया साथ ही दस वाहनों को सीज किया गया है।

इस दौरान टीएसआई राम सिंह, हेड कांस्टेबल संजीव सिंह , हेड कांस्टेबल अरुणेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल बृजेश यादव , हेड कांस्टेबल दिनेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?