मिशन शक्ति के तहत महिला अधिकारियों ने छात्राओं को बताये सफलता के गुण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान हेतु विशेष अभियान चलाकर बालिकाओं व महिलाओ को जागरूक किया जाना हैं, यह अभियान 2 से 11 अक्टूबर तक चलेगा, आज एक निजी महाविद्यालय सोनभद में ’टॉक शो विद आइडियलस’ जिसमें जनपद स्तर पर अपने जीवन में सफलता की सीढ़ियां चढ़ने वाली महिलाओं के साथ उनके संघर्षशील जीवन और सफल मुकाम हासिल करने तक के संघर्ष के बारे में टॉक शो का आयोजन किया गया।

जिसमें सोनभद्र से जिला पंचायत राज अधिकारी नामिता शरण, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी, महिला थाना अध्यक्ष सविता सरोज एवं कॉलेज के प्राचार्य गोपाल सिंह ने अपने जीवन में अपने संघर्ष की कहानी कॉलेज में उपस्थित सभी छात्राओं के साथ साझा किये।

जिससे महाविद्यालय की समस्त छात्राएं प्रेरित हुई। इस कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर टीम से दीपिका सिंह व प्रियंका सिंह चाइल्ड हेल्पलाइन टीम सीमा शर्मा, बाल बाल संरक्षण इकाई की टीम से रोमी पाठक व आकांक्षा उपाध्याय एक्शन ऐड से निशा कुरेशी एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।

इसी क्रम में ब्लाक चोपन के अन्तर्गत जुगैल ग्राम सभा में नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान हेतु विशेष अभियान चलाकर बालिकाओं व महिलाओ को जागरूक किया गया, इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर -1090-वीमेन पावर लाईन, 181-महिला हेल्प लाईन, 108- एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्प लाईन, 112-पुलिस आपात कालीन सेवा, 0198- चाईल्ड लाईन, 102- स्वास्थ्य सेवा, गुड टच बैड टच के विषय में जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में चाईल्ड हेल्प लाईन यूनिट व वन स्टाफ सेन्टर से कर्मचारीगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?