अमित मिश्रा
सोनभद्र। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह पटेल द्वारा समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव और शिक्षक सभा के अध्यक्ष प्रेम सिंह पटेल ने जेएसपी महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षक डॉ संजय सिंह, डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय के शिक्षक बृजेश सिंह, सोनांचल इंटर कॉलेज घोरावल के शिक्षक अली मुख्तार और गुरुकुल विद्यालय शाहगंज के शिक्षक धनंजय कुशवाहा को सम्मानित किया।
इस सम्मान समारोह के अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव पूर्व जिला अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, जिला उपाध्यक्ष लोकपति सिंह, जिला महासचिव सईद कुरैशी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।






