लैंपस पर किसानों को भरपूर मात्रा में नही मिल पा रही खाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन (सोनभद्र)। विकासखण्ड कोन के कचनरवा और कोन लैम्पस पर किसानों को जरूरत के हिसाब से भरपूर मात्रा में खाद नही मिल पा रही है।जिससे किसान काफी परेशान है जिसका असर उनके फसल पर पड़ रहा है वहीं किसानों को बाजार से खाद की खरीदी ऊंचे दामों में करनी पड़ रही है।जिसका फायदा आम दुकानदार उठाने से नही चूक रहे है। कचनरवा लैंपस के सचिव बासदेव यादव ने बताया कि मंगलवार की शाम तक 400 बोरी खाद आने वाली है जिससे किसानों को काफी हद तक राहत मिलेगी इससे पहले भी किसानों को खाद दिया गया है।वहीं कोन लैंपस के सचिव रामकृत पटेल ने बताया कि फिलहाल 400 बोरी खाद सोमवार को आया है जिसे किसानों को दिया जाएगा इससे पहले भी खाद किसानों को बाटा गया है।वहीं किसान अनुज जायसवाल,गोपी विश्वकर्मा,लल्लन तिवारी,खुर्शीद आलम समेत दर्जनों किसानों का कहना है की लैंपस पर किसानों को खाद तो दिया जा रहा है लेकिन सभी किसानों को खाद नही मिल पा रही है,साथ ही किसानों को जरूरत के हिसाब से भरपूर मात्रा में खाद नही मिल रहा है सिर्फ एक एक बोरी खाद कुछ किसानों को देकर खाना पूर्ति किया जा रहा है।किसानों ने बताया कि पूछने पर सचिव के द्वारा कहा जाता है की कम मात्रा में खाद आया है उसके हिसाब से दिया जा रहा है।जिससे ज्यादा किसानों में खाद बाटा जा सके।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?