भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह व प्रभुपाल मौर्य जिला मंत्री बने

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

भारतीय किसान संघ सोनभद्र का त्रिवार्षिक निर्वाचन सपन्न

सोनभद्र। भारतीय किसान संघ का त्रिवार्षिक निर्वाचन आज को विकास नगर तहसील कॉलोनी जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल के आवास पर निर्वाचन कार्य प्रांतीय संगठन मंत्री प्रभाकर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

जिसमें सर्वसम्मत से राम बहादुर सिंह को जिला अध्यक्ष, प्रभुपाल सिंह मौर्य को जिला मंत्री, जयप्रकाश सिंह पटेल को जिला कोषाध्यक्ष ,उपाध्यक्ष पद हेतु रणजीत सिंह मौर्य व राजाराम मौर्य ,जिला जैविक प्रमुख हीरालाल, कार्यालय मंत्री आनंद सिंह पटेल, सह मंत्री अनमोल सिंह व दयाराम मौर्य, महिला प्रमुख मनोरमा देवी ,प्रसार प्रमुख पवन कुमार सिंह के अतिरिक्त कार्यकारिणी में चंद्र प्रकाश सिंह ज्योति जंग सिंह महेंद्र जायसवाल नित्यानंद द्विवेदी नागेश्वर तिवारी, दिनेश सिंह,डॉ रविंद्र सिंह, राजेश पटेल का निर्वाचन सर्वसम्मत से किया गया। 

निर्वाचन के पश्चात जिला अध्यक्ष ने कहा कि जनपद में किसानों के लिए भारतीय किसान संघ अनवरत प्रयासरत है। किसान के सुख-दुख में भारतीय किसान संघ का एक-एक सदस्य परिवार की तरह कार्य करके संगठन को मजबूत करने का कार्य करेगा।

निर्वाचन के समय काशी प्रांत के मंत्री सदानंद सिंह मौर्य, राम विलास सिंह मौर्य, रमेश सिंह पटेल, महेंद्र सिंह, नगवां, चोपन,दुद्धी बभनी, कोन से सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

निर्वाचन के बाद शोभा यात्रा निर्वाचन स्थल से कचहरी होते हुए स्वर्ण जयन्ती चौक से होते हुए दण्डईत बाबा मन्दिर के पास दर्शन पूजन करने के बाद समाप्त हुआ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?