मरीजों के आँखों की जांच कर दिया गया निःशुल्क चश्मा एवं दवा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

76 मरीजों की जांच कर दिए गए चश्मा एवं दवा निशुल्क

सोनभद्र। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रत्येक माह की 26 तारीख को लायंस भवन में श्रीसद्गुरु नेत्र चिकित्सालय,चित्रकूट के सहयोग से आयोजित किया जाता है, कैम्प लायंस भवन में होता है,इस बार आज 26 अगस्त को डाॅ०संतोष यादव,मैनेजर हेमराज यादव के नेतृत्व में आई टीम ने मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 28 मरीज चित्रकूट भेजे गए। अध्यक्ष राधिका सिंह, सचिव कल्पना केशरी, कोषाध्यक्ष परमजीत कौर,पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, किशोरी सिंह, विमल अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन दया सिंह,जयकुमार केसरी,श्याम बाबू,आशू सिंह , कृष्णा सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहकर कार्यक्रम को संपन्न कराएं। 42 मरीजों को निःशुल्क चश्मा दिया गया,दवा दी गई। जिसमें 26 जुलाई 2024 तक 2826 मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन हो चुका हैं, 2630 मरीजों की जांच हो चुका है। निरीक्षण,दवा और चश्मा वितरण हुआ। किशोरी सिंह ने कहा कि आज के आयोजन में 26 मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया,हरीश अग्रवाल, राधिका सिंह, कल्पना केशरी, परमजीत कौर, विमल अग्रवाल, किशोरी सिंह,दया सिंह ने संयुक्तरुप से कहा कि यह पुनीत कार्य लायंस क्लब द्वारा कई वर्षों से किया जा रहा है, नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में आज तक हुए सभी ऑपरेशन शत-प्रतिशत सफल रहे । 76 मरीजों की जांच हुई जिन्हें चश्मा एवं दवा मुफ्त दिया गया। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज निरंतर इस तरह की सेवा करता रहता है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?