नन्हे मुन्ने बच्चो ने राधा कृष्ण बन किया मनमोहक प्रस्तुति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बच्चों में एक्टिविटीज कराया गया ,जिसमें श्री कृष्ण एवं राधा के अभिनय के माध्यम से बच्चों को भारतीय रीतियों एवं परम्पराओं के प्रति जागरुक किया गया।

भगवन श्री कृष्ण द्वारा बताये गये आदर्शो तथा प्रेम के मार्ग पर चलकर एक सभ्य समाज के निर्माण की ओर बच्चों को प्रेरित किया गया। इसके साथ ही सभी बच्चे हर्षित एवं प्रफुल्लित भाव के अभिनय कर रहे थे।

इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी, श्रवण कुमार देव, सागिर खान, अनुराग त्रिपाठी,अमित,चंद्रभान,आदित्य शर्मा, शशि पटेल,राजू विश्वकर्मा, कृष्ण देव,मनीष दुबे,पूजा सिंह,पूजा पाण्डेय, पूजा, इंद्रावती मौर्या, निधि सिंह श्वेता सिंह शशि आदि अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?