काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी वर्ष पर लोगो ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा(8115577137)

ब्लड डोनेट सिविल में 8 यूनिट ब्लड हुआ डोनेट

सोनभद्र। काकोरी ट्रेन एक्शन की 100 वीं वर्षगाठ पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन शुक्रवार को ब्लड बैंक राबर्ट्सगंज में किया गया। डा० अश्वनी कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया , सिमरन कौर एवं जसकिरत सिंह ब्लड देकर शुभारम्भ किया वही कुल ब्लड डोनेशन 8 यूनिट हुआ।

डा० अश्वनी कुमार ने कहा कि 1 यूनिट ब्लड से 4 लोगों की जिन्दगी बचाई जा सकती है। स्वस्थ व्यक्ति 90 दिन बाद फिर रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नही आती, बल्कि रक्त शरीर में तेजी से प्रवाहित होने लगता है। लायन किशोरी सिंह ने कहा रक्तदान महादान है। इसलिये रक्तदान हर स्वस्थ व्यक्ति को करना चाहिए।

कैम्प में उपस्थित डा० प्रेमनाथ, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० सूबेदार प्रसाद, ब्लड सेन्टर प्रभारी मनोज यादव, किशोरी सिंह, रविन्द्र, संतोष, हरिश्चन्द्र, सोनालिका इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?