सावन आते ही इस शिव मन्दिर में सक्रिय हो जाता है चैन स्नेचिंग गैंग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जावेद

जौनपुर के त्रिलोचन महादेव मंदिर में हर वर्ष आ जाते हैं गिरोह के लोग

जौनपुर। जनपद में जलालपुर के त्रिलोचन महादेव मंदिर में सावन के महीने में हर वर्ष चेन स्नेचिंग गैंग सक्रिय हो जाता है जो की प्रशासन के बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था के दावे को चुनौती देता है । भीड़भाड़ का लाभ उठाकर चेन स्नैचर महिलाओं की गले का चेन काट कर भाग लेते हैं। इतिहास रहा है कि मंदिर प्रांगण से हर साल करीब आधा दर्जन चेन स्नेचिंग की घटना सामने आती है। हर बार चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देकर चेन स्नैचर प्रशासन की आंखों में धूल झोकर आराम से फरार हो जाते हैं।

सीसीटीवी कैमरे के बावजूद भी होती है चेन स्नेचिंग की घटना

त्रिलोचन महादेव मंदिर के प्रांगण में हर साल हो रही चेन स्नेचिंग की घटना को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने किसी तरह मंदिर के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया है उसके बाद भी चेन स्नेचिंग की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है।

सिर्फ खाना पूर्ति बन गया है मंदिर परिसर में लगा CCTV कैमरा

त्रिलोचन महादेव मंदिर में सावन माह में करीब 2 साल पूर्व दर्शन करने आई एक महिला का सीसीटीवी कैमरे के सामने ही मंदिर के गर्भगृह से गले से सोने की चेन कट ली गई। जब तक पुलिस कुछ समझ पाती तब तक चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाली महिला फरार हो गई। सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया परंतु पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। सीसीटीवी कैमरे में एक महिला गर्भगृह में अन्दर आती दिखाई देती है और तत्काल दूसरे गेट से बाहर निकलती दिखाई दी। अनुमान लगाया गया कि यही महिला ने चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया होगा । पुलिस की जांच में यह बात सामने आई की चेन स्नेचिंग गैंग ने पहले ही सीसीटीवी कैमरे की रैकी कर ली थी और उन्होंने घटना को अंजाम देने के लिए वही जगह चिन्हित किया था जहां सीसीटीवी कैमरा पूरी तरह से कवरेज नहीं कर पा रहा था।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?