पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जावेद

जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अरविन्द सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक शैलेन्द्र राय, कांस्टेबल मसकूर अहमद एवं कांस्टेबल विपिन तिवारी के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे।

थाना क्षेत्र के एक गांव में विगत 28 जून को किशोरी के साथ दुराचार में वाञ्छित अभियुक्त की क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने दुराचार एवं पॉक्सो एक्ट में वाञ्छित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र स्थित फिरोजपुर गांव निवासी अभियुक्त मोनू उर्फ सचिन मौर्या पुत्र राममगन के रूप में हुई।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए चालान कर न्यायालय भेज दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?