किशोरी मेला में स्वस्थ रहने के बताये गए गुण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

किशोरी मेला” कार्यक्रम का हुआ आयोजन बच्चों ने किया प्रतिभाग

सोनभद्र। जनपद में सोनभद्र विकास समिति द्वारा ग्राम पंचायत कनछ के कुडईल में किशोरी मेला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे संस्था के निर्देशक राजेश , प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर मुमताज अख्तर , संस्था सदस्य नागेश्वर , सीएचओ संदीप कुमार, एएनएम माया देवी, ग्राम प्रधान, स्टेकहोल्डर प्रेमचंद्र गुप्ता, कम्युनिटी मोबिलाइजर चंद्रशेखर , बीना , रौशनी , आशा, आगनवाड़ी, महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रहे। जिसमे विभिन्न प्रतियोगिता जैसे निबंध लेखन, रसोई, गीत गायन इत्यादि हुई और पुरस्कार स्वरूप पेन कॉपी, बर्तन इत्यादि सामाग्री वितरीत किया गया।


राजेश ने कार्यक्रम में बताया कि किशोरी मेले युवा बालिकाओं को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। ये मेले किशोरियों को जीवन शिक्षा देकर उन्हें न केवल भावी जीवन के लिए परिपक्व बनाते हैं अपितु उनके उत्साह एवं आत्मविश्वास में वृद्धि कर उन्हें उच्चस्तरीय नेतृत्व करने के लिए भी तैयार करते हैं।


मुमताज ने किशोरी मेले में जानकारीपूर्ण गतिविधियां आयोजित कराया जिनमें पोषण संबंधी लाभों पर प्रदर्शन, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ पर जानकारीपूर्ण कार्यक्रम और जागरूकता फैलाने तथा महिला कल्याण को बढ़ावा देने के लिए महिला हेल्पलाइन सम्बंधित विस्तृत जानकारी शामिल थी।


सीएचओ राजेश व एएनएम माया देवी ने दवाओं का वितरण करते हुए बताया कि फिट रहने के लिए प्रेरित रहने की पांच तरीके पहला अनावश्यक तनाव को दूर करें,दूसरा बच्चों के साथ समय बिताना शुरू करें,तीसरा सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना शुरू करें,चौथा नियमित रूप से व्यायाम करें,पांचवा समय पर भोजन करें और भरपूर नींद प्राप्त करें।


बीना ने संबोधित करते हुए बताया कि ग्राम स्तर पर किशोरियों की समस्याओं से संबंधित समाधान पर चर्चा के लिए यहा एक मंच बनेगा। छात्राओं में किशोरी मंच सृजनात्मक अभिव्यक्ति का कौशल विकसित करेगी। छात्राओं को व्यक्तित्व निर्माण व अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी। किशोरी मंच छात्राओं में आत्मविश्वास विकसित करेगी व उनकी समझ बढ़ाने के लिए सही दिशा का ज्ञान दिया जाएगा।


चंद्रशेखर ने बताया कि सामाजिक स्वास्थ्य को दूसरों के साथ बातचीत करने और सार्थक संबंध बनाने की हमारी क्षमता के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। यह इस बात से भी संबंधित है कि हम सामाजिक परिस्थितियों में कितने सहजता से ढल सकते हैं। सामाजिक संबंधों का हमारे मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य और मृत्यु दर के जोखिम पर प्रभाव पड़ता है।


रौशनी ने बताया कि संतुलित आहार में सभी खाद्य समूह शामिल होते हैं। विभिन्न खाद्य पदार्थ आपके शरीर को अलग-अलग पोषक तत्व देते हैं, जो कि आपके शरीर को कार्य करने के लिए आवश्यक चीजें हैं। बहुत सारे विभिन्न फल और सब्जियाँ खाना महत्वपूर्ण है। अलग-अलग रंग के फलों और सब्जियों में भी अलग-अलग विटामिन और खनिज होते हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?