बस्ती से हैट्रिक नही लगा पाए हरीश द्विवेदी, सपा प्रत्याशी राम प्रसाद ने एक लाख मतों से हराया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दिलीप उपाध्याय

बस्ती। जिले में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद की हुई जीत, निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी व सांसद हरीश द्विवेदी को 100958 मतों से हराया।

आपको बता दे बस्ती लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी व सपा नेता राम प्रसाद चौधरी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिबंध भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को मतों से हरा दिया है हरीश द्विवेदी पिछले दो बार से लगातार बस्ती लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं तीसरी बार इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी ने उन्हें हैट्रिक लगाने से रोक दिया इसको साथ ही आपको बता दें बस्ती जनपद के अब तक के इतिहास में पहली बार सपा लोकसभा चुनाव जीती है। आपको बता दे पहले चरण से लेकर अंतिम चरण तक इंडिया गठबंधन प्रत्याशी भाजपा से आगे रहे, केवल एक राउंड में भाजपा लगभग 2000 मतों से आगे थी, बाकी सभी राउंड में इंडिया गठबंधन आगे रही। जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर है, इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के समर्थक एक दूसरे से गले मिलकर अबीर गुलाल लगाकर जश्न मना रहे हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?