सेवाकुंज आश्रम में 60 युवतियों को मिला कौशल विकास प्रमाण पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

सेवाकुंज आश्रम में तीन माह का प्रशिक्षण संपन्न

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। कारीडाड़ चपकी स्थित सेवा कुंज आश्रम में गुरुवार को तीन माह से चल रहे कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। समारोह में 60 युवतियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

सेवाकुंज आश्रम में तीन माह से कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस आयोजन में युवतियों को सिलाई-बुनाई, ब्यूटीशियन और कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य युवतियों को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ना है।

गुरुवार को मां भारती और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया समारोह की मुख्य अतिथि इकदिरी हाई स्कूल की प्रधानाचार्य वंदना सिंह, अखिल भारतीय वनवासी क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख मनिराम पाल और क्षेत्रीय जनजाति प्रमुख हरीश रहे। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि वंदना सिंह ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को रोजगार योग्य बनाते हैं और उनकी आजीविका में सुधार करते हैं। ये योजनाएं शिक्षा और उद्योग की मांग के बीच की खाई को कम करती हैं। युवाओं को नए तकनीकी कौशल सीखने और स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

इस समापन समारोह में विमल सिंह, देवनारायण सिंह खरवार, राम लखन, मिथिलेश सिंह, शिव प्रसाद, सीताराम, लालजी सुमन समेत सभी प्रशिक्षणार्थी युवतियां और उनके अभिभावक उपस्थित रहे। सभी प्रशिक्षित युवतियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Comment

1506
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?