शिक्षामित्र महिला मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष के निधन पर राज्यमंत्री व सदर विधायक ने किया शोक प्रकट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

घर पहुंच कर परिवार को हर सम्भव मदद का दिया भरोसा

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। शिक्षामित्र संघ की महिला मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष का मंगलवार को अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद वाराणसी जाते समय मौत हो गई। परिजनों ने बुधवार की दोपहर वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर दाह संस्कार कर दिया।

इस सूचना पर गुरुवार को अनुसुचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार व सदर विधायक भूपेश चौबे मृतक महिला शिक्षामित्र सरिता शर्मा के घर पहुंचे और उनके पति श्याम सुंदर शर्मा और बच्चे प्रियांन्शु शर्मा और दीपक शर्मा से मुलाकात कर परिवार को हर सम्भव मदद का भरोसा भी दिलाया और शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इस दौरान आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल अहमद, दिवाकर चौबे, सुरेश विश्वकर्मा ,तुलसी प्रजापति, रामजीत,समेत कई भाजपा नेता व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

1506
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?