नगर निकायों में जनसुनवाई दिवस पर 29 शिकायतों का हुआ निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। शासन के निर्देश पर नगर निकायों में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किए जा रहे समाधान दिवस ‘सम्भव’ कार्यक्रम के तहत इस सप्ताह नगर पालिका परिषद सोनभद्र में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर क्षेत्रवासियों द्वारा सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य जनसमस्याओं से संबंधित कुल 29 शिकायतें दर्ज कराई गईं।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद सोनभद्र सहित घोरावल, चुर्क-घुर्मा, चोपन, ओबरा, रेनुकूट, पिपरी, दुद्धी, डाला बाजार और अनपरा नगर पंचायतों से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए मौके पर ही उनका समाधान सुनिश्चित कराया गया।

अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि शासन की प्राथमिकता है कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो। इसी उद्देश्य से जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्राप्त शिकायतों पर तत्परता से कार्यवाही की जाती है। उन्होंने बताया कि नगर निकायों के अधिकारी व कर्मचारी जनहित के इस अभियान में पूरी संलग्नता के साथ कार्य कर रहे हैं।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान अवर अभियंता मनीष कुमार, सुजीत, अजीत सिंह, विमलेश, संत सोनी सहित नगर पालिका परिषद के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में आई अधिकतर शिकायतें बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी थीं, जिनका त्वरित समाधान लोगों को राहत देने वाला रहा।

Leave a Comment

1443
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?