ट्रक से बरामद हुआ 150 किलोग्राम गांजा, दो अन्तर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनपद की सीमा चार राज्यो से लगती है जिसका फायदा गांजा तस्कर उठा रहे है। पुलिस ने आज मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार को एक ट्रक में कुल 150 किग्रा मादक पदार्थ गांजा बरामद किया ,जिसकी गांजा व ट्रक सहित अनुमानित कीमत रुपये 50 लाख है।
         
  पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देश में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध चलाये गए अभियान क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली व एसओजी,सर्विलांस टीम द्वारा अपने प्रभावी आसूचना संजाल के इनपुट से समय थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर राधे कृष्ण ढाबा हिन्दुआरी के पास से एक ट्रक संख्य़ा WB 39 B 0434 के डाला में तिरपाल के नीचे छिपाकर उड़ीसा प्रान्त से गांजा लोड करके रॉबर्ट्सगंज के रास्ते मीरजापुर ले जा रहे 150 किग्रा अवैध गांजा (अनुमानित कीमत गांजा रुपये 20 लाख) के साथ दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर धारा 8/20/29/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार तस्करो ने बताया कि गाड़ी में लदा यह माल रामदरश मालवीय व उनके पुत्र अभय मालवीय निवासी ग्राम तीता बरयां थाना हलिया जनपद मीरजापुर का है । जिसे लेने के लिए हम सभी लोग उड़ीसा गये थे जहां से 90 हजार रुपये के किराये पर इस ट्रक में गांजा भरकर रामदरश व अभय मालवीय वापस चले आये। हम दोनों पुलिस से बचते बचाते माल लेकर मीरजापुर उनके पास जा रहे थे ।

पुलिस ने चंद्रेश उर्फ बब्बू यादव पुत्र लल्लन यादव निवासी ग्राम देवरी थाना पड़री जिला मिर्जापुर और टहल सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम पकीवा थाना कलानौर जिला गुरुदासपुर पंजाब (वाहन चालक) को गिरफ्तार किया है।

वही पुलिस ने उड़ीसा से गांजा मंगाने वाले अभय मालवीय पुत्र रामदश मालवीय निवासी ग्राम तीता बरयां थाना हलिया जनपद मीरजापुर और रामदश मालवीय निवासी ग्राम तीता बरयां थाना हलिया जनपद मीरजापुर की तलाश में जुट गई है।

इन गांजा तस्करो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा, प्रभारी एसओजी टीम, प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय थाना रॉबर्ट्सगंज, राजेश चौबे प्रभारी सर्विलांस सेल, सतीश सिंह पटेल, अजीत कुमार यादव, प्रेमप्रकाश चौरसिया स्वाट/एसओजी टीम, प्रकाश सिंह, अमित सिंह, सौरभ राय सर्विलांस टीम, नन्दलाल राम, सरोज आशीष कुमार, शशिकान्त शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?