गोदाम में छिपा कर रखी गयी 1150 बोरी यूरिया और 78 बोरी डीएपी बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई छापेमारी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में खाद की कालाबाजारी के शिकायतो को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश में मंगलवार को औचक उप जिलाधिकारी ओबरा के नेतृत्व में कोन बाजार में छापेमारी की गयी। इस निरीक्षण के दौरान मां विंध्यवासिनी कोल्ड स्टोरेज गोदाम से 1150 बोरी नवरत्न यूरिया और 78 बोरी डीएपी खाद अवैध रूप से डंप पाई गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने खाद के इस भंडारण को गंभीर मामला मानते हुए तत्काल रिपोर्ट तैयार की।

जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई में पाया गया कि खाद का यह स्टॉक किसानों तक पहुंचने के बजाय गोदाम में छुपाकर रखा गया था। जिलाधिकारी ने इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी को विधिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने इस भण्डारण को अवैध मानते हुए रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश संबंधित को दिए। 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि खाद केे अवैध भण्डारण पर रोक लगाने हेतु नियमित निरीक्षण किया जाये।

वही निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह,एआर को-आपरेटिव देवेन्द्र कुमार सिंह,खण्ड विकास अधिकारी कोन उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?