Trending News
इस्लामिया मिल्लत सोसायटी का चुनाव संपन्न, 274 मत पाकर सुहेल खान बने सदर ग्रामीण स्कूलों के छात्रों का सपना हुआ सच, PM श्री के बच्चे करेंगे IIT दिल्ली, राष्ट्रपति भवन और साइंस सेंटर का भ्रमण – DM ने दिखाई हरी झंडी नौगढ़ में विस्फोटक गोला खाने से भैंस की मौत, पशुपालक ने डीएफओ और एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की SP नेता अविनाश कुशवाहा ने चुनाव आयोग को बताया ‘वोट चोर’, बोले- SIR के नाम पर 51386 वोट काटे, DM से लेकर BLO तक सब मिलीभगत में शामिल आईएएसओडब्ल्यूए के कार्यक्रम में छाए जनपद सोनभद्र के उत्पाद,’सोन अर्थ’ गिफ्ट हैंपर वरिष्ठ अधिकारियों को किए भेंट सोनभद्र में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी की 23.86 लाख की संपत्ति फ्रीज

10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को चयन वेतनमान की मांग तेज, बीईओ ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन (सोनभद्र) । 16448 शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्त होकर 10 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांग अब तेज हो गई है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई कोन के प्रतिनिधिमंडल ने ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी बिश्वजीत कुमार को ज्ञापन सौंपकर पात्र शिक्षकों के चयन वेतनमान से संबंधित प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने की मांग की।

शिक्षक संघ के अनुसार 16448 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नियुक्त शिक्षकों ने 31 जुलाई 2026 तक 10 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर ली है। संघ का कहना है कि निर्धारित सेवा अवधि पूरी करने वाले पात्र शिक्षकों के चयन वेतनमान संबंधी प्रकरणों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पात्र शिक्षकों को उनके सेवा लाभ से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए और संबंधित अभिलेखों का परीक्षण कर चयन वेतनमान की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

इस दौरान शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश कुमार गुप्ता ने कोन ब्लॉक की शैक्षिक उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की रैंकिंग में कोन ब्लॉक लगातार चार माह से जनपद में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने ब्लॉक के शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और बेहतर शैक्षिक कार्यों को दिया।

उन्होंने कहा कि जिस तरह शिक्षकों ने विभागीय कार्यों और शैक्षिक गुणवत्ता के क्षेत्र में कोन ब्लॉक को अग्रणी बनाए रखा है, उसी तरह पात्र शिक्षकों के चयन वेतनमान की प्रक्रिया में भी ब्लॉक को जनपद में अग्रणी बनाने की अपेक्षा है।

शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी से मांग की कि पात्र शिक्षकों के प्रकरणों का आवश्यक परीक्षण कर शासनादेश एवं विभागीय नियमों के अनुरूप जल्द कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को उनके देय सेवा लाभ का समय पर लाभ मिल सके।

शिक्षकों की मांग पर खंड शिक्षा अधिकारी बिश्वजीत कुमार ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि चयन वेतनमान से संबंधित प्रक्रिया में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा और इस मामले में कोन ब्लॉक को जनपद में अग्रणी रखने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

बीईओ के आश्वासन के बाद शिक्षकों ने संतोष व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया। शिक्षकों का कहना है कि चयन वेतनमान का लाभ मिलने से 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके पात्र शिक्षकों को आर्थिक एवं सेवा संबंधी लाभ प्राप्त होगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ईश्वर नारायण, शिवनीश सिंह, मोहन कांत मिश्रा, अशोक वैश्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?